Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

लोकगायक गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना “पिया पाउडरवा लेले आइहा” आज रिलीज हो गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इस गाने का थीम भोजपुरी प्रदेश में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर है, जिसमें एक पत्नी गर्मी से परेशान होकर पाउडर की मांग करती है। गुंजन सिंह ने इसी वाकिए को अपने गाने में भुनाया है, जो अब वायरल भी हो रहा है। गाना बेहद सुरीला और दिलचस्प है। इसका लुत्फ कोई भी उठा सकता है। यही वजह है गाना रिलीज होने के बाद से व्यूज के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
गुंजन सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि गाना “पिया पाउडरवा लेले आइहा” आप सबके बीच है। इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यकीनन आप भी इस भीषण गर्मी में हलकन होते होंगे। ऐसे में पाउडर आपके लिए राहत के काम करता है।

हमने समय के अनुसार यह गाना बनाया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी गाने अब एक से बढ़ कर एक आ रहे हैं। लोग ऐसे गाने सुनना भी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि गुंजन सिंह के साथ इस गाने में अपनी सुमधुर आवाज शिल्पी राज ने दी है। गाने में दोनो की केमेस्ट्री निखर कर बाहर आ रही है। इसी वजह से जानकारों का मानना है कि यह गाना अभी और धमाल मचाएगी।
वैसे हम आपको बता दें कि गुंजन सिंह के का गाने में गुंजन सिंह और शिल्पी राज हैं। गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशकसुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं, जबकि संपादक -प्रका प्रजापति हैं। विशेष सहयोग तुषार सिंह का है।। प्रोडक्शन मैनेजर प्रीतम चौधरी करतब हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।।