GrooveNexus RecordsGrooveNexus Records

GrooveNexus Records :रोमांस, जुनून और लालसा के मनोरम यात्रा पर ले जाने वाला गाना ‘डिज़ायर’ रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। यह गाना यूथ को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। इस गाने को लेकर रैपर अपूर्व ट्रिपी लेकर आए हैं। यह गाना एक लड़की के नजरिए को प्रस्तुत करता है जो अपने प्यार का इजहार उस लड़के से करती है, जिसे वो पसंद करती है।

इस छोटी सी लव स्टोरी की संगीतमय प्रस्तुति इसके म्यूजिक वीडियो को और भी खास व नायाब बनाती है। कहते हैं ना कि लड़कियां जब प्यार करती हैं, तो टूट कर करती हैं। इस अभिव्यक्ति को इस गाने में बखूबी देखा जा सकता है।

GrooveNexus Records गाना ‘डिज़ायर’ एक एवरग्रीन विषय के प्रति एक अनोखा दृष्टिकोण रखता है और चले आ रहे ट्रेंड को चुनौती देने की इच्छा से प्रेरित करता है। अपूर्व ट्रिपी एक लव एंगल वाली रूहानी प्रेम गीत बनाना चाहते थे, जो पारंपरिक गानों से इतर हो।

अपूर्व ट्रिपी ने इस गाने में अपनी इस सोच को उकेरा और यह एक खूबसूरत गाना बनकर अब सबों के समक्ष GrooveNexus Records द्वारा प्रस्तुत है। इस गाने में उनके साथ एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर वर्षा शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है। दोनों की वॉयस केमेस्ट्री शानदार है। है। प्रेम से भरपूर, आकर्षक बीट्स और मनमोहक हुक, पहले सुर से ही तुरंत आपका ध्यान खींच लेंगे।

आपको बता दें कि गाना ‘डिज़ायर’ की खूबसूरत आवाज को सुरमई संगीत का भी साथ इस गाने को अलग बनाता है। इस गाने में रिद्मिक सैम ने संगीत दिए हैं। और अपूर्व ट्रिपी ने एक अविस्मरणीय संगीत अनुभव तैयार किया। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा (Drive Digital) हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।