रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटीरिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी

MTV रोडीज 19 के नए एपिसोड में हुआ ऐसा ट्विस्ट, जिसने सभी को दंग रह दिया है। रिया चक्रवर्ती ने गौतम गुलाटी के साथ बनाई दोस्ती, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। क्या इस दोस्ती के बाद होगा अगला बवाल? फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

MTV Roadies 19: रिया चक्रवर्ती का दुश्मन बना दोस्त! क्या टीम में होने वाला है नया बवाल

‘MTV Roadies 19 – कर्म या कांड’ की शूटिंग के दौरान रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी एक-दूसरे के साथ फोटो के लिए पोज देते नजर आए। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

MTV Roadies 19: सोनू सूद का स्टंट बेस्ड शो ‘MTV Roadies 19 – कर्म या कांड’ में टास्क के दौरान रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी की कई बार कहासुनी हो चुकी है। तो कभी शो में प्रिंस नरूला के साथ बहस हो जाती है। सोनू सूद के शो में आए दिन गैंग लीडर्स और रोडीज के बीच तकरार होना तो अब आम सी बात हो चुकी है। ‘MTV Roadies 19’ के नए एपिसोड में आपको बहुत कुछ नया और मजेदार देखने को मिलने वाला है। इस शो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रखा हुआ है।

MTV Roadies 19 – कर्म या कांड

एमटीवी रोडीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘MTV Roadies 19 – कर्म या कांड’ का एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर को देखकर आपके होश उड़ने वाले हैं। जी हां, इस फोटो में आप रिया चक्रवर्ती को शो के इस गैंग लीडर के साथ देख हैरान हो जाएंगे, क्योंकि इस पहले रिया को कभी भी गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ मस्ती करते हुए नहीं देखा गया है।

जब से ये शो शुरू हुआ तब से अब तक रिया चक्रवर्ती की बस गैंग लीडर्स से लड़ाई हुई है। रिया चक्रवर्ती का दुश्मन बना दोस्त
शो में रिया चक्रवर्ती की गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला से हर बात पर बहस होती रहती है, लेकिन इस बार इस शो में नया मोड देखने को मिल रहा है। रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी एक दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों का स्वैग आप भी कहेंगे की ये क्या बवाल है! इस फोटो का कैप्शन, ‘जब आपका बेस्टी आपको अकेले तस्वीरें क्लिक नहीं करने दे!

MTV Roadies 19 – कर्म या कांड के बारे में

इस शो में इस बार गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती हैं। ‘MTV Roadies 19 – कर्म या कांड’ के शो होस्ट सोनू सूद हैं

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor