Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुरीली आवाज की धनी भोजपुरी सिंगर Nisha Pandey अपने गाने के अलावा सिंपलीसिटी, फैशन सेंस और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। इसकी झलक उनके के सोशल मीडिया प्रोफाइल से मिलती है, जहां वे काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो साझा कहती रहती हैं।
उनकी ज्यादातर तस्वीरें और वीडियोज भारतीय परिधान में ही होते हैं और उनके फैंस को उनका देसी ब्यूटी खूब भाता है। यही वजह है कि निशा पांडेय आए दिन अपने फैशन सेंस के साथ सुरीली आवाज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
हालही में निशा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जिसमें वे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ जिम में हैं। और उनके साथ ट्रेडमिल पर दौड़ लगा रही हैं।
भोजपुरी स्टार की वायरल हो रही इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। जल्द ही Nisha Pandey कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलते हुए नजर आने वाली हैं। इसके अलावा Nisha Pandey ने पवन सिंह के साथ कुछ गानों की रिकॉर्डिंग भी की है जो इसी महीने के अंत तक रिलीज होने वाले हैं।

Nisha Pandey के गाए कई गाने आज मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं। हालांकि निशा एक सिंगर हैं, लेकिन जिंदगी के हर रंग को अपने स्टाइल में जीने पसंद करती हैं। यही वजह है कि वे कभी कभी फ़ोटो तो कभी कभी म्यूजिक वीडियो भी अपने सोशल अकाउंट पर डालती नज़र आती हैं।
Nisha Pandey का कहना है कि जिंदगी ऐसे जिओ की हर तरफ आपकी जी चर्चा हो। मैं अपने इसी अंदाज के लिए जानी जाती हूँ। मैंने भोजपुरी के सभी बड़े से लेकर छोटे कलाकारों के साथ काम किया है।
इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे करीब दर्जनभर गाने इसी महीने के अंत तक रिलीज होने वाले हैं। इसके साथ ही मैं भोजपुरी और हिंदी की करीब 6 से 7 फिल्में कर रही हूं, जिनका खुलासा जल्द करूंगी।
इन सभी फिल्मों के लिए मैं प्लेबैक कर रही हूं। निशा जल्द ही कई हिंदी और भोजपुरी गाने लेकर आ रही हैं। जिसकी शूटिंग व रिकॉर्डिंग पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।











