Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार संगीत की हर विधा में माहिर हैं, तभी आज उनका धोबी गीत ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ में रिलीज होने के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है। यह गाना रिलीज होने के साथ वायरल होना शुरू हो गया है। रितेश पांडे के इस गाने को रिद्धि एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह बेहद मजेदार और कर्णप्रिय गाना है। इस गाने में फ़ीमेल वॉयस अंतरा सिंह प्रियंका की है, जिसके साथ मिलकर रितेश पांडेय इस गाने में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

वहीं, गाना ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह धोबी गीत बेहद खास और नायाब है। इसकी मेकिंग में बेहद मजा आया और अब जब रिलीज हुए है, तो यह दर्शकों को भी बेहद पसंद आ रहा है। जनता के प्यार और आशीर्वाद की दरकार हमेशा रहती है और वह हमें मिलता भी है। उन्होंने कहा कि ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ फन लविंग गाना है।
आपको बता दें कि रितेश पांडे ने एक्टिंग के साथ ही गायकी में भी अपने हुनर का परचम लहराया है। उन्होंने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। रितेश पांडे का सबसे फेमस सॉन्ग ‘हैलो कौन’ रहा है। उसके बाद एक से बढ़कर एक गाना लेकर वे समय – समय पर आते हैं। ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ यह उनका नया गाना है।
मालूम हो कि रितेश पांडेय के इस नए गाने ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ के गीतकार जेडी बहादुर हैं। संगीतकार आशीष वर्मा हैं। अरेंजर धनंजय सिंह हैं। वीडियो आशीष यादव का है। डीओपी सुनील बाबा और ब्रिजेश यादव का है। एडिटर प्रवीण यादव और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।