Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Bhojpuri Film ‘शादी by चांस‘: भोजपुरी फिल्मों में युवा दिलों की धड़कन के नाम से मशहूर अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) अपकमिंग फिल्म “शादी by चांस” का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है, जो बेहद ही शानदार है और उनके फैंस फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। वही फिल्म के निर्माताओं ने कल्लू के जन्मदिन पर उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर एक उपहार दिया है। फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में प्रियंका रेवारी और यामिनी सिंह है।
फिल्म “शादी by चांस” के ट्रेलर का रनिंग टाइमिंग 3 मिनट 50 सेकंड है, जो इंटर10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसमें कल्लू की शादी बाय चांस एक ऐसी लड़की से हो जाती है, जो उसे अपना पति तक स्वीकार नहीं करती। फिल्म में कल्लू के ससुर का किरदार अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं जिनकी बेटी प्रियंका रेवाड़ी से कल्लू की शादी आपात परिस्थिति में होती है। मगर शादी के बाद कल्लू की वाइफ उसे सिर्फ नाम का पति बना कर रखना चाहती है।

ट्रेलर में इन तीनों के बीच के संवाद और सींस काफी मनोरंजक और मजेदार नजर आ रहे हैं। इसी बीच कल्लू की लाइफ में दूसरी खूबसूरत लड़की स्व. आकांक्षा दुबे की एंट्री होती है। जिससे वहां शादी करना चाहता है और तभी Arvind Akela Kallu की पहली पत्नी आ जाती है। फिर जो होता है उसके लिए आपको फिल्म देखना होगा। फिल्म के ट्रेलर में खूब मस्ती और मसाला है। फिल्म के गाने भी खूबसूरत है।

वहीं, फिल्म “शादी by चांस” के ट्रेलर रिलीज पर कल्लू ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। यह मेरे लिए खास आवास है और इस दिन फिल्म का ट्रेलर आना और भी मेरे लिए खास है। मैं अपने चाहने वालों से आज के दिन अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने को आग्रह करूंगा। वहीं फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका रेवाड़ी और यामिनी सिंह ने फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद और संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर कल्लू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल्लू के साथ फिल्म करके बेहद मजा आया।

फिल्म बेहद अच्छी बनी है, जो आप ट्रेलर में देख सकते हैं। वहीं अरविंद अकेला कल्लू का आज जन्मदिन है तो आज का दिन हम सब के लिए अपने आप में खास है। हम कल्लू की लंबी आयु की कामना करते हैं। उनके जैसा कलाकार विरले ही होते हैं। वे वन पीस हैं और हम कामना करते हैं कि सफलता की सीढ़ियां हमेशा उनके कदम चूमे।

जहां तक बात फिल्म “शादी by चांस” की है तो फिल्म का निर्माण रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर से हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव और निर्माता रामा प्रसाद हैं। फिल्म में अरविन्द अकेला (कल्लू), प्रियंका रेवड़ी, अवधेश मिश्रा,स्व. आकांक्षा दुबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा और सुष्मिता मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में यामिनी सिंह हैं। कथा, पटकथा एवं संवाद-मनोज पांडे, डी.ओ.पी समीर सैयद हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे और साजन मिश्रा हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार हैं। गीतकार मुन्ना दुबे, शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी हैं। एक्शन इकबाल सुलेमान हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।











