Vikrant Singh Rajpoot

Vikrant Singh Rajpoot (विक्रांत सिंह राजपूत): दक्षिण भारतीय फिल्म के सुपरस्टार को अक्सर आपने गंजी धोती में देखा होगा, लेकिन आज हिंदी और भोजपुरी में फिटनेस आइकन के नाम से मशहूर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हुई है।

इस तस्वीर में विक्रांत सिंह राजपूत सफेद गंजी और धोती में बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। ऊपर से गॉगल्स और पैर में सैंडल उनके ऊपर खूब जच रहा है।

यही वजह कि उनके फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है और उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत के इस लुक की तुलना दक्षिण भारतीय कलाकारों से कर दी है।

विक्रांत सिंह राजपूत
विक्रांत सिंह राजपूत

दरअसल Vikrant Singh Rajpoot (विक्रांत सिंह राजपूत) की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म “जानू आई लव यू” के सेट से वायरल हुई है। इस वायरल तस्वीर को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की स्टोरी के डिमांड के अनुसार एक सिक्वेंस की यह तस्वीर है। इन तस्वीरों में मैं अपने किरदार में नजर आ रहा हूं।

फिल्म बहुत प्यारी सी है और हमारी टीम भी इस फिल्म को लेकर डेडीकेटेड है। फिल्म की कहानी तो अभी मैं शेयर नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जब यह फिल्म आप बड़े पर्दे पर देखेंगे तो आपको भी यकीन हो जाएगा कि यह फिल्म सभी फिल्मों से अलग क्यों है।

विक्रांत सिंह राजपूत
विक्रांत सिंह राजपूत

उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरे और भी कई शानदार लुक्स हैं, जो दर्शकों को सरप्राइज करने वाले हैं। इसके लिए उन्हें फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा। फिलहाल हम फिल्म की शूटिंग पूरी तन्मयता के साथ कर रहे हैं।

विक्रांत ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अब तक जितनी हीरोइन के साथ फिल्में की हैं। उन सब से अलग है अक्षरा सिंह। यही वजह कि उनके साथ काम करना बेहद सहज है।

वे खुद भी सहज पर्सनालिटी को धारण करती हैं, जिस वजह से उनके साथ काम करना अच्छा अनुभव देता है। हमारी केमिस्ट्री भी शानदार है और हम सिर्फ पर खूब मस्ती भी करते हैं। साथ में रिल्स भी बनाते हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत
विक्रांत सिंह राजपूत

आपको बता दें कि फिल्म “जानू आई लव यू” का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक रजनीश मिश्रा के भतीजे अनुराग मिश्रा कर रहे हैं, जिनकी यह डेब्यू भोजपुरी फिल्म है।

फिल्म की शूटिंग इन दिनों फिलहाल गोरखपुर के भव्य लोकेशनो पर चल रही है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म में रोहित सिंह मटरू, रीना रानी, अनूप अरोड़ा, राम सुजान सिंह, श्रद्धा यादव, श्रृष्टि पाठक मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंडल हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत
विक्रांत सिंह राजपूत

कहानी राकेश त्रिपाठी, स्क्रीनप्ले रजनीश मिश्रा और डायलॉग विराग मिश्रा व ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं। म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है।कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय है।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं।रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है।पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।

होटल रूम में यूट्यूबर की दोनों प्रेग्नेंट बीवियों के बीच हुई लड़ाई, फिर हुआ ये हॉलीवुड फिल्में इस गर्मी के लिए तत्पर हैं हॉलीवुड फिल्में इस गर्मी के लिए तत्पर हैं हॉलीवुड फिल्में इस गर्मी के लिए तत्पर हैं हॉटनेस अलर्ट! मौनी रॉय की लुभावनी पार्टी रेड में दिखी हॉटनेस अलर्ट! मौनी रॉय की लुभावनी पार्टी रेड में दिखी हॉटनेस अलर्ट! मौनी रॉय की लुभावनी पार्टी रेड में दिखी हॉट फिगर के लिए नेहा शर्मा डाइट और फिटनेस प्लान हॉट फिगर के लिए निधि अग्रवाल डाइट और फिटनेस प्लान हॉट ऑवर-ग्लास फिगर के लिए मौनी रॉय वर्कआउट प्लान हैप्पी बर्थडे रश्मिका: दिवा की 10 तस्वीरें उनके आकर्षण और लालित्य को दर्शाती हैं हेली शाह का फ्लॉलेस लुक हृदय स्वास्थ्य: दिल को मजबूत करने के लिए 14 व्यायाम हुमा कुरैशी का हैरतअंगेज अंदाज! हीना पांचाल का बिकिनी लुक हाले बेरी की लो-कैलोरी एवोकाडो आइसक्रीम गर्मी को मात देने के लिए हल्दी के स्वास्थ्य लाभ हरी स्मूदी के स्वास्थ्य लाभ हरनाज़ संधू इन मोनोक्रोम तस्वीरों में लुभावनी लग रही हैं हर बार आलिया भट्ट ने अपने जबड़ा गिराने वाले अवतारों के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा