Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Bhagalpur Bridge: बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गंगा नदी में समा गया। इसको लेकर नीतीश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग भ्रष्टाचार को लेकर बिहार राज्य सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप ट्रेंड में हैं। दरअसल करीब एक साल पहले मनीष कश्यप ने इस पुल के निर्माण को लेकर एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पुल निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा।
Bihar में सरकार के खिलाफ बोलने और जनता को लूटने से अलर्ट करने की सजा मिली
सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाओं में दावा कर रहे हैं कि एक साल पहले मनीष कश्यप ने जिस बात का अंदेशा जताया था, वहीं हुआ है। पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। एक यूजर ने लिखा, “मनीष कश्यप ने तो इस पुल को लेकर पहले ही बता दिया था कि लोग इसमें पैसा बना रहे हैं।” इसके अलावा कुछ लोग मनीष कश्यप का एक साल का पुराना वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।
पुल को हवा में गिराने वाले इंजीनियर देखिए मनीष कश्यप को देखकर कैसे भागने लगे। गडकरी भी आश्चर्यचकित।।
— SACH TAK NEWS (@SachTakNo1) June 5, 2023
भागलपुर का यह पुल कल फिर दोबारा गिर चुका है
इस वीडियो को 2 जून 2022 को Manish Kasyap- Son Of Bihar पेज पर अपलोड किया गया थाhttps://t.co/0ocnL8sG8A@Mksonofbihar… pic.twitter.com/G9x3x3D3SU
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
पुल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर Manish Kashyap (मनीष कश्यप) के वीडियो को शेयर कर एक यूजर ने लिखा, “इस रिपोर्टिंग के लिए आज मनीष कश्यप को सैल्यूट करने को दिल कर रहा है।” मालूम हो कि एक साल पहले जून 2022 में मनीष कश्यप भागलपुर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब 30 अप्रैल को आई आंधी में पुल का एक हिस्सा गिर गया था। वीडियो में मनीष कश्यप कहते दिख रहे हैं कि पुल का निर्माण जिस तरह से हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में बिहार का ही नुकसान होगा।
मालूम हो कि बिहार के भागलपुर में 9 साल से बन रहा पुल नदी में ढह गया। इसपर विपक्ष नीतीश सरकार से इस्तीफा मांग रहा है। पुल की लागत करीब 1700 करोड़ बताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है, जब इस पुल का कोई हिस्सा गिरा हो, इससे पहले भी इसका एक हिस्सा टूट चुका है।
मनीष कश्यप जेल में हैं
गौरतलब है कि मनीष कश्यप के खिलाफ तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट के भ्रामक वीडियो फैलाने का आरोप है। वो अभी तमिननाडु के जेल में बंद हैं।











