Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर, एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने निजी जीवन की कुछ खास तस्वीरों के पीछे की कहानियां साझा कीं। इन कलाकारों ने बताया कि कैसे एक तस्वीर सिर्फ एक छवि नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों से भरे पलों को भी कैद करती है।

स्मिता साबले: ‘भीमा’ में धनिया का किरदार निभाने वाली स्मिता साबले के लिए, एक बिल्ली की अपने बच्चों को दूध पिलाते हुए तस्वीर सबसे यादगार है। बारिश के बीच एक कोने में अपने बच्चों के साथ बैठी यह बिल्ली, मुश्किलों के बावजूद अपने बच्चों की देखभाल करते हुए, एक माँ की ताकत और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाती है।

आशुतोष कुलकर्णी: ‘अटल’ में कृष्ण बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने वाले आशुतोष कुलकर्णी के लिए फोटोग्राफी एक शौक और जुनून दोनों है। एक आउटडोर शूट के दौरान, उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को उत्सुकता से शूटिंग देखते हुए देखा। क्रू के स्पॉट बॉय द्वारा उन्हें खाना दिए जाने पर उनके चेहरे पर जो खुशी थी, उसे कैद करना आशुतोष के लिए एक यादगार पल था।

योगेश त्रिपाठी: ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी के लिए, मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों की एक तस्वीर सबसे प्रभावशाली है। मानसून के एक दिन बारिश के बावजूद शहर की रफ्तार और नई-पुरानी इमारतों के बीच का अंतर मुंबई की मजबूती और उसके समृद्ध इतिहास को दर्शाता है।

शुभांगी अत्रे: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी यानी शुभांगी अत्रे के लिए, कैमरे के पीछे के पलों को कैद करना एक अलग ही सुख है। ट्रेक्स पर उगते सूरज, भारत की जीवंत गलियों और प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ, अपने प्रियजनों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें उनके लिए सबसे यादगार हैं।
अपने पसंदीदा कलाकारों को देखिये:
- ‘अटल’ में रात 8:00 बजे
- ‘भीमा’ में रात 8:30 बजे
- ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में रात 10:00 बजे
- ‘भाबीजी घर पर हैं’ में रात 10:30 बजे
हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!











