images 45

जयपुर से 6 दिन पहले गायब हुए जीएसटी स्टेट टैक्स के जॉइंट कमिश्नर संजय गुप्ता मंगलवार को ऋषिकेश में मिले। पुलिस ने संजय गुप्ता को पकड़ा तो वे योग शिविर में थे। कहा- वह मन और तन को शांत करने के लिए ऋषिकेश गए थे।

जीएसटी के संयुक्त आयुक्त (स्टेट टैक्स) के पद पर तैनात संजय गुप्ता बीते चार दिन से (GST Joint Commissioner Missing) लापता है. वह चार दिन पहले डीडवाना शादी में जाने के लिए घर से निकले थे.

महेश नगर पुलिस ने मौके से परिवार को कॉल पर गुप्ता के मिलने की जानकारी दी। पत्नी और बेटे से भी उनकी बात कराई। संजय गुप्ता से पुलिस ने फोन बंद करने और झूठ बोलकर निकलने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। पुलिस संजय को बुधवार सुबह तक जयपुर लेकर पहुंचेगी।

परिवार का 6 दिन से रो-रोकर बुरा हाल :गायब हुए GST जॉइंट कमिश्नर का राज़ खुला

सीआई सरोज धायल ने बताया- संजय गुप्ता एक सीनियर अधिकारी हैं। उनके गायब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हरसंभव प्रयास किया था। संजय के मोबाइल बंद करने से पुलिस को भी उन्हें सर्च करने में परेशानी हो रही थी। गायब होने वाले दिन संजय गुप्ता ऋषिकेश की ट्रेन में बैठे थे। उन्होंने बस्सी के पास में अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बाद वह ऋषिकेश पहुंच कर योग साधना में लग गए।

साधु बन कर गंभीरता से बिताए थे समय?

पुलिस ने ऋषिकेश में लोकल सोर्स को सर्च किया तो संजय गुप्ता की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची।

पत्नी बोली थी- पहली बार हुआ ऐसा
संजय गुप्ता की पत्नी और दो बेटे हैं। गुप्ता की पत्नी ने बताया था कि पहली बार वह इस तरह से गायब हुए थे। बिना कुछ बताए और मोबाइल भी बंद कर लिया था। घर से नागौर शादी में जाने के लिए निकले थे, लेकिन ऋषिकेश पहुंच गए। उनसे बात हो गई है। वह ठीक हैं। यही चाहिए परिवार को। जब जयपुर आएंगे, तब पूछेंगे की किस कारण से वह घर छोड़ कर निकले थे।

ये है मामला
संजय गुप्ता शनिवार दोपहर 4 बजे घर पर पत्नी को बोल कर निकले थे कि वह डीडवाना एक शादी में जा रहे हैं। अकेले ही कार से डीडवाना रवाना हो गए। शनिवार रात करीब 8-9 बजे संजय की पत्नी से बात हुई। संजय गुप्ता ने उन्हें कहा कि वह शादी में पहुंच गए। इसके बाद से उनका मोबाइल नम्बर बंद था। रविवार को भी मोबाइल चालू नहीं होने पर संजय गुप्ता की पत्नी महेश नगर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor