• Latest
  • Trending
  • All
FIR दर्ज: जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर-पार्षदों के खिलाफ एडिशनल कमिश्नर ने किया एफआईआर, दिए गंभीर आरोप

FIR दर्ज: जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर-पार्षदों के खिलाफ एडिशनल कमिश्नर ने किया एफआईआर, दिए गंभीर आरोप

जून 29, 2023
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20250827 130812 0000

सरकार कागज़ों पर किसानों की हितैषी, ज़मीनी हक़ीक़त – मेड़ता में हर साल फसल होती है बर्बाद, पंचायत ने खड़े किए हाथ?

अगस्त 27, 2025
IMG 20250825 WA0017

मेड़ता पंचायत की लापरवाही: तालाब का पानी बना किसानों की बरबादी का हथियार

अगस्त 26, 2025
IMG 20250807 WA0002

Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ बन गए वेल्थ की रहस्यमयी दुनिया के ‘द्रोणाचार्य’, उंगलियों पर टिप्‍स सिखा बनाई पहचान

अगस्त 10, 2025
20250718 200520 0000

8 बार नंबर-1 बना इंदौर! लेकिन असली हीरो है ‘हो हल्ला’ वाला देवऋषि – जानिए कैसे बदली शहर की तक़दीर

जुलाई 19, 2025
IMG 20250712 003644

मिलिए मेहुल पुरोहित से, बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स (IGA) 2025 से किया सम्मानित!

जुलाई 12, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home राज्य राजस्थान जयपुर

FIR दर्ज: जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर-पार्षदों के खिलाफ एडिशनल कमिश्नर ने किया एफआईआर, दिए गंभीर आरोप

by khabarhardin
जून 29, 2023
in जयपुर, राजस्थान
0
FIR दर्ज: जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर-पार्षदों के खिलाफ एडिशनल कमिश्नर ने किया एफआईआर, दिए गंभीर आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हेरिटेज नगर निगम की मेयर, उनके पति और पार्षदों के खिलाफ माणक चौक थाने में बुधवार शाम एफआईआर दर्ज कराई गई है। एडिशनल कमिश्नर राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपनी शिकायत में बंधक बनाने, अपशब्द कहने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।
अफसर का आरोप- फाइल निपटा रहा था, जबरन उठा ले गए

अपनी शिकायत में वर्मा ने कहा है कि 16 जून को वह अपने चैंबर में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास मैसेज आया कि मेयर बुला रही हैं। मैंने कहा- कुछ जरूरी फाइल हैं, उन्हें निपटा दूं, फिर 15 मिनट में आ रहा हूं।

5 मिनट बाद कुछ पार्षद और उनके साथ आए बाहरी लोग चैंबर में घुस आए। मुझसे कहा- टेंडर की फाइल (बीट पत्रावली) पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किए? वे लोग मुझे जबरन चैंबर से उठा कर मेयर के कमरे में ले गए। वहां पर मेयर मुनेश गुर्जर ने पार्षदों के सामने अपशब्द कहते हुए बोलीं- तुम ने बीट की पत्रावली पर साइन क्यों नहीं किए?

राजेन्द्र ने बताया कि उन्हें जबरन मेयर के चैंबर में शाम तक बंधक बनाकर रखा गया। शाम को जब पीएचईडी मंत्री महेश जोशी वहां आए तो उन्हें सारी बात बताई।

जोशी के जाने के बाद भी मेयर पति सुशील गुर्जर और अन्य पार्षदों ने कहा कि- तू साइन कर के ही जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज भी दिए

माणक चौक थाना पुलिस ने बताया कि राज कार्य में बाधा, बंधक बनाने, धमकाने, जबरन फाइलों पर साइन कराने के लिए बदसलूकी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी माणक चौक हेमंत जाखड़ इसकी जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त आयुक्त ने खुद के साथ हुई घटना से जुड़े कुछ वीडियो फुटेज भी पुलिस को दिए हैं। निगम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

एसीपी जाखड़ ने इस सिलसिले में वर्मा के बयान ले लिए हैं। अब पुलिस मेयर हेरिटेज, मेयर पति सुशील गुर्जर सहित एक दर्जन से अधिक पार्षदों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

जातिसूचक शब्द कहकर दबाव बनाया

वर्मा का कहना है कि मेयर ने पत्रावली खोल कर प्रोसिडिंग पर साइन करने के लिए धमकाया व गाली गलौज की। मुझे जातिसूचक शब्द कहते हुए जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। उस दिन अवकाश होने के कारण मैं हस्ताक्षर नहीं कर सकता था, इसलिए मैंने गैर कानूनी और अवैध तरीके से जबरन दबाव बनाए जाने के बावजूद भी उस बीट पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं किए।

मेयर बोलीं- आयुक्त ने तो हमें धमकाया

जयपुर नगर निगम हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा कि वर्मा ने जो भी आरोप लगाए हैं सभी बेबुनियाद हैं। मैंने या फिर किसी भी दूसरे पार्षद ने इस तरह के शब्दों का उपयोग नहीं किया था। बल्कि, एडिशनल कमिश्नर ने ही हमें डराया-धमकाया था। जिस वीडियो का हवाला देकर शिकायत दर्ज करवाई गई है, उस वीडियो में भी वर्मा हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वर्मा सिर्फ अपनी गलती छुपाने के लिए पार्षदों को बिना बात बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सत्य की नाव डगमग हो सकती है.. हिल सकती है.. लेकिन, डूब नहीं सकती।

इन पर हुई एफआईआर

वर्मा की शिकायत पर माणक चौक थाना पुलिस ने मेयर हेरिटेज मुनेश गुर्जर, उप-महापौर अस्लम फारुखी, पार्षद उमर दराज, नीरज अग्रवाल, श. कुरैशी, सुनिता मावर, राविया, अंजलि, पार्षद पति मोहम्मद अस्तर, आयशा सिद्दीकी, फरीद कुरैशी, फूलचंद, पार्षद के रिश्तेदार शाकिर, महापौर के पति सुशील गुर्जर, बसन्त असवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में पिछले दिनों एडिशनल कमिश्नर राजेंद्र वर्मा के निलंबन की मांग को लेकर महापौर मुनेश गुर्जर पार्षदों के साथ धरना दे रही थीं। जिसमें अस्थाई सफाई कर्मचारियों की फाइल पर साइन करने की मांग को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मेयर-पार्षदों से मिलकर इस धरने को खत्म करवाया था। लेकिन, अब एडिशनल कमिश्नर राजेंद्र वर्मा ने इस मामले पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags: जयपुर हेरिटेज नगर निगममुनेश गुर्जर
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”
  • Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप
  • लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!
  • फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”
  • मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.