• Latest
  • Trending
  • All
अतीक अहमद

‘नहीं ले गए तो नहीं गए’: गोली मारने से पहले बेटे को दफनाने पर अतीक अहमद के आखिरी शब्द

अप्रैल 15, 2023
बीकानेर

नगर निगम चुनाव 2026 : बीकानेर वार्ड 11 पलटा पूरा समीकरण! पूर्व सैनिक भगवान सिंह राठौड़ ने ऐसा क्या किया कि विरोधियों में मची खलबली?

सितम्बर 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सियासी खेल: भाजपा का ‘बाहरी’ दांव पड़ा उल्टा या फौजी मारेगा बाजी?

सितम्बर 2, 2026
IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

मार्च 2, 2026
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 5, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘नहीं ले गए तो नहीं गए’: गोली मारने से पहले बेटे को दफनाने पर अतीक अहमद के आखिरी शब्द

by khabarhardin
अप्रैल 15, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
अतीक अहमद

अतीक अहमद

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। बेटे असद के एनकाउंटर के दो दिन बाद शनिवार देर रात को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। अतीक अहमद अशरफ अशरफफ को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाया रहा था। तभी पत्रकारों के भेष में आए तीन हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग कर दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया से बातचीत के दौरान गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। “नहीं ले गए तो नहीं गए (वे हमें नहीं ले गए, इसलिए हम नहीं गए),” अहमद को गोली मारने से पहले आखिरी क्षणों में यह कहते हुए सुना गया, जो उनके बेटे असद के अंतिम संस्कार के संदर्भ में था ….जो आज दिन में आयोजित किया गया था

जब अतीक से पूछा गया कि बेटे असद के अंतिम संस्कार आपको नहीं ले जाया गया। आपका क्या कहना है? इस पर अतीक ने कहा, ‘नहीं ले गए तो नहीं गए।’

तभी अतीक अहमद के भाई भाई अशरफ ने मीडिया से कहा, “मेन बात यह है कि गुड्डु मुस्लिम…. ” इतना कहते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस का घेरा तोड़ते हुए तीन तरफ से तीन लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही अतीक वहीं गिर गया। अतीक की हथकड़ी को पकड़े एक पुलिसकर्मी को झटका लगा। वह भी घायल हो गया। ये पूरा वाकया वीडियो में रिकॉर्ड हुआ।

“यह सब सेकंड में कुछ ही हुआ……, अतीक पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे और अशरफ उनके बगल में हथकड़ी लगाए चल रहा था| अचानक एक शख्स ने अतीक के सिर में गोली मार दी और इससे पहले कि अशरफ प्रतिक्रिया दे पाता, उसे भी गोली मार दी गई. अतीक और अशरफ के जमीन पर गिरने के बाद भी दो-तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर फायरिंग जारी रखी।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक और अशरफ से शनिवार शाम करीब 7.30 बजे धूमनगंज थाने में एसटीएफ और यूपी एटीएस के अधिकारी ने पूछताछ की। फिर करीब 8 बजे पुलिस सुरक्षा में दोनों भाइयों को उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद करने के लिए कसारी-मसारी के जंगल ले गए। देर रात 9.55 बजे: पुलिस का काफिला अतीक और अशरफ को लेकर कॉल्विन अस्पताल पहुंचा। वहां दोनों भाई पुलिस वाहन से नीचे उतरे। दोनों के हाथ एक ही हथकड़ी से बंधे थे। दोनों को पुलिस ने घेर रखा था।

सर्किल अफ़सर (CO) श्वेताभ पांडे ने कहा,“तीन हमलावर पत्रकारों के बीच घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने करीब से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को पकड़ लिया गया है| ”
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया,’प्राथमिक जानकारी के अनुसार तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए, उन्होंने हमला किया। तीन लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ जारी है। उनके पास से कुछ असलहा बरामद हुआ है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के अलावा एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। एक पत्रकार को भी चोट आई है|

अतीक अहमद के बेटे असद को शनिवार सुबह 10 बजे प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस ने असद के नाना हामिद अली समेत 20-25 रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान में जाने दिया। सुपुर्द-ए-खाक की रस्म के दौरान कसारी-मसारी कब्रिस्तान की ड्रोन से निगरानी की गई थी। पुलिस की सुरक्षा की भी सख्त थी। उधर, अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव को जांच अधिकारी बनाया है। आदेश में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति एनकाउंटर से जुड़ा सबूत 3 दिन तक दे सकता है।

असद के शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज लाए जाने से पहले अतीक के घर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज लाए जाने से पहले अतीक अहमद के घर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। सुबह 9.30 बजे असद और गुलाम के शवों को झांसी से प्रयागराज लाया गया। असद की बॉडी को अतीक के घर की जगह सीधा कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया। वहीं, गुलाम के शव को प्रयागराज के ही मेहदौरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अतीक के रिश्तेदारों को कसारी-मसारी कब्रिस्तान पुलिस खुद अपनी गाड़ी से लेकर पहुंची थी।

ACP प्रयागराज आकाश कुलहरि ने कहा था,’असद परिवार के 20-25 लोग यहां हैं। गुलाम के शव को अंतिम संस्कार के लिए दूसरी जगह ले जाया गया है। असद के नाना ने असद को दफनाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया है|

एसपी (क्राइम) सतीश चंद्र ने शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे कहा था,”आज (शनिवार को) असद को दफनाया जाएगा। हम उनके घर पर तैनात हैं। मोहल्ले और कब्रिस्तान में फोर्स लगाई गई है। हम शांतिपूर्वक सभी विधि को कराएंगे। परिवार के जो भी लोग आएंगे उन्हें अनुमति दी जाएगी|

वहीँ,UP-STF के एनकाउंटर में मारा गया गुलाम की मां खुशनुदा ने कहा था,”’जितने भी गंदा काम करने वाले हैं वह ज़िंदगी भर याद रखेंगे। हमारे हिसाब से (UP-STF ने) गलत नहीं किया। तुमने किसी को मारकर गलत किया और जब तुम्हारे पर कोई आया तो हम उसको गलत कैसे कहें?… मैं शव को नहीं लूंगी। उसकी पत्नी का उन पर हक है, मैं उसको मना नहीं कर सकती। मैं अपनी ज़िम्मेदारी लेती हूं कि हम नहीं लेंगे|

एनकाउंटर में मारे गए गुलाम के भाई राहिल ने कहा था,”’सरकार की तरफ से एनकाउंटर की कार्रवाई सही है। उन्होंने बहुत जघन्य कार्य किया है जिसका हम समर्थन नहीं करते। हम उनका शव लेने नहीं जाएंगे। हमने थानाध्यक्ष को अपनी बात ब

Tags: अतीक अहमद
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

RelatedPosts

Presentation2.pptx 20250228 143705 0000

घर-घर पढ़ाया ट्यूशन, बेची कॉमिक्स, पर जारी रखी पढ़ाई, अब खबरों की करते हैं ‘सर्जरी’, मिलिए इस डॉक्‍टर से

by Sunil Kumar Verma
फ़रवरी 28, 2025
0

नई दिल्‍ली: डॉ.अमित शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार, भाषाविद् और शिक्षाविद् हैं। उन्होंने बचपन में कॉमिक्स बेचकर और ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई...

fact c 2025 01 31t082505 1738292044

महाकुंभ 2025: भक्तों के प्रसाद में राख डालने वाले पुलिसकर्मी को सिर्फ सस्पेंड क्यों? जनता की मांग – तुरंत बर्खास्त किया जाए!

by khabarhardin
जनवरी 31, 2025
0

प्रयागराज – महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक...

prayagraj mahakumbh police suspended 1738290948

क्या महाकुंभ में षड्यंत्र रचा जा रहा है? पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत का खुलासा! श्रद्धालुओं के भंडारे में मिला दी राख

by khabarhardin
जनवरी 31, 2025
0

प्रयागराज – महाकुंभ में हर दिन करोड़ों श्रद्धालु आकर गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे...

IndusInd Bank 1542131972

ट्रक खिंचवाने की गलती पड़ी भारी, बैंक को चुकाने होंगे 20 लाख!

by khabarhardin
जनवरी 9, 2025
0

लखनऊ। किस्तें न भर पाने पर ट्रक खिंचवाने की मनमानी इंडसइंड बैंक को भारी पड़ गई। लखनऊ स्थित राज्य उपभोक्ता...

  • नगर निगम चुनाव 2026 : बीकानेर वार्ड 11 पलटा पूरा समीकरण! पूर्व सैनिक भगवान सिंह राठौड़ ने ऐसा क्या किया कि विरोधियों में मची खलबली?
  • बीकानेर में बड़ा सियासी खेल: भाजपा का ‘बाहरी’ दांव पड़ा उल्टा या फौजी मारेगा बाजी?
  • रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’
  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
ADVERTISEMENT
Facebook Twitter

Copyright ©2026 khabarhardin.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Blog
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Cookie Policy
  • Customize Interests
  • Customize Interests
  • Home Subscription
  • Join Us
    • Registration
  • Join Us
    • Registration
    • Registration
  • Join Us
  • Member Login
    • Password Reset
    • Profile
  • Member Login
    • Password Reset
    • Password Reset
    • Profile
    • Profile
  • Member Login
    • Profile
  • My Bookmarks
  • Password Reset
  • Registration
  • Thank You
  • Visual Stories
  • आचार संहिता
  • ख़बर हर दिन
  • संपर्क करें

Copyright ©2026 khabarhardin.com