Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी सुपर स्टार वाले गुंजन सिंह का नया गाना “ताड़ी खनावा में सजनवा” ने रिलीज के साथ धमाल मचा दिया है। यह गाना वेव म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब प्यार और दुलार दे रहे हैं। गाने में गुंजन सिंह और महिमा सिंह की जोड़ी खूब भा रही है। गाने को अलग तरीके से बनाया गया है, जो बेहद रोमांच कारी है।

इस गाने के जरिए एक बार फिर से गुंजन सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वैसे भी गुंजन का अपना एक फैन बेस है, जो उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके लिए यह गाना फिलहाल खूब मनोरंजक है। जिसको लेकर गुंजन ने अपने चाहने वालों से इस गाने पर ढेर सारे रील्स बनाने का आग्रह भी कर चुके हैं।
“ताड़ी खनावा में सजनवा” को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि यह गाना आम गांव घर की कहानी है, जिससे हमने संगीत के फॉर्म में पेश किया है। बहुत सारे लोग ताड़ी को पसंद करते हैं और उसका सेवन भी करते हैं।
हमारे इस गाने में हमने दिखाया है कि उनके ताड़ी पीने से घर की महिलाओं खासकर ताड़ी पीने वाले की पत्नी परेशान होती हैं और वह किस तरह से अपनी परेशानी का इजहार करती हैं। इस गाने में जो बखूबी देखने को मिलेगा वह भी मनोरंजक तरीके से। हमारा यह गाना बेहद साफ सुथरा और सबों के साथ मिलकर सुना जाने वाला है।

उन्होंने कहा कि श्रोता और दर्शक है मेरी प्रेरणा है उनके लिए मैं अक्सर एक से बढ़कर एक अच्छे लिरिक्स वाले गाने लेकर आता हूं और आगे भी आता रहूंगा। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि आप भी मेरे इस गाने को सुनने और बताएं कि यह आपको कैसा लग रहा है।

आपको बता दें कि “ताड़ी खनावा में सजनवा” गाने को गुंजन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाना मेरे दोनों की केमिस्ट्री उभर कर सामने आ रही है जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स अजय बच्चन का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इसकी वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन है।