Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

MS Dhoni Celebrating Diwali 2024 : सोशल मीडिया पर इन दिनों पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माही अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में माही को रेड कुर्ता पहने और माथे पर तिलक लगाए पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है। उनका यह लुक और उनकी सादगी लोगों को खूब भा रही है।
गुरुवार को पूरे भारत समेत दुनियाभर में दिवाली का जश्न मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक, सबने अपने-अपने अंदाज में दीवाली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसी बीच माही का दिवाली सेलीब्रेशन वीडियो सामने आते ही छा गया है। वीडियो में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

माही के दिवाली सेलीब्रेशन पर फैंस के कमेंट्स की बौछार
माही के फैंस तो बस इस वीडियो के दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स करते नहीं थक रहे। कोई कह रहा है, “सादगी की मिसाल धोनी,” तो कोई लिख रहा है, “कैप्टन कूल का अंदाज ही निराला है।” धोनी के दिवाली मनाने का यह खास अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है।
धोनी का ये वीडियो देखकर फैंस का कहना है कि माही जैसे जमीन से जुड़े स्टार मिलना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर धोनी का दीवाली मनाने का यह अंदाज वाकई खास बन पड़ा है।