Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन अपनी रॉयल एनफील्ड लेकर धोनी के पास आता है और उनसे ऑटोग्राफ की गुज़ारिश करता है। खास बात ये है कि धोनी पहले अपनी हाथों से उस बाइक को प्यार से पोछते हैं, फिर उस पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं। यही नहीं, थाला धोनी इस पर रुकते नहीं, वे खुद बाइक की सवारी करते हुए फैन को भी अपने साथ बैठा लेते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रॉयल एनफील्ड की स्टाइलिश बाइक को खुद धोनी चला रहे हैं और फैन उनके पीछे बैठा है।
फैंस धोनी के इस जेस्चर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। धोनी की सादगी और फैंस के प्रति उनका ये अनोखा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और लोग अपने-अपने अंदाज में इस पर कमेंट कर रहे हैं।












