• Latest
  • Trending
  • All
Anti Hijab

Anti Hijab Iran: Hijab पर हारे तो अब जहर के सहारे, आखिर कब रुकेगा Muslim महिलाओं पर अत्याचार

फ़रवरी 28, 2023
IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

मार्च 2, 2026
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
शनिवार, अप्रैल 18, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home Duniya

Anti Hijab Iran: Hijab पर हारे तो अब जहर के सहारे, आखिर कब रुकेगा Muslim महिलाओं पर अत्याचार

by manmohan singh
फ़रवरी 28, 2023
in Duniya, न्यूज़, विदेश
0
Anti Hijab

Anti Hijab

0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पर बेन करने की मुहिम से घबराए मजहबी लोगों ने एक खौफनाक तरीका चुना है मुस्लिम महिलाओं को कुचलने के लिए

Girls poisoned in Iran:

 महसा अमीनी, इस नाम को आप भूले नहीं होंगे. महसा अमीनी की कब्र पर लगे पत्थर में कुर्दिश ज़बान में लिखा है, ‘डियर जीना…तुम कभी नही मरोगी. तुम एक प्रतीक बनकर हमेशा के लिए अमर हो जाओगी.’ नीचे तारीख 1 अक्टूबर 2022 लिखी है. 22 साल की महसा अमीनी सच में प्रतीक बन चुकी हैं. हिजाब ही नहीं हुकूमत के खिलाफ क्रांति का प्रतीक. ऐसी क्रांति, जिसकी तपिश सिर्फ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ही नहीं, बल्किदुनिया भर के मजहबी ठेकेदारों को झुलसा रही है.

भारत के मशहूर शायर मजाज लखनवी की वो बागी लड़कियां आज ईरान के चौक-चौराहों पर उतर आई हैं, जिनके लिए उन्होने लिखा था, ‘तेरे माथे पे ये आंचल बहुत ही खूब है, लेकिन तू इस आंचल से एक परचम बना लेती तो अच्छा था.’ मशहूर शायर मजाज लखनवी ने जब ये शेर लिखा था, तो शायद उन्हे भी अंदाज नहीं रहा होगा कि उनका ये शेर लिखे जाने के वर्षों बाद एक दिन हकीकत बन जाएगा और हजारों महिलाएं एक दिन हिजाब को सच में अपना परचम बना लेंगी.

मजहबी ठेकेदारों का खौफनाक कदम

लेकिन महिलाओं पर अपनी मनमर्जियां थोपने के आदी रहे मजहबी ठेकेदारों के लिए ये बगावत बर्दाश्त के बाहर है. लिहाजा, उन्होंने इस क्रांति को कुचलने का एक नया रास्ता निकाला है. ऐसा तरीका जिसके बारे में सुन कर आप भी सहम जाएंगे. दरअसल, ईरान के कुम शहर में सैकड़ों स्कूली छात्राओं को इसलिए जहर दे दिया गया है, ताकि वो स्कूल न जा सकें.

सैकड़ों छात्रों को दिया गया जहर

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये एक तरह का केमिकल अटैक है और इस अटैक के जरिए ईरान के चार शहरों के 14 स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना बनाया गया. एक-एक कर जब बड़े पैमाने पर छात्राएं बीमार पड़ने लगीं, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ. ईरान के स्वास्थ्य मंत्री यूनुस पनाही ने इस घटना की पुष्टि की है और उनके अनुसार ईरान के पवित्र शहर कुम और आसपास के कई इलाकों में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं को जहर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि इन लड़कियों का स्कूल जाना बंद कराया जा सके.

इस खौफनाक घटना के पीछे कौन?

इसमें ईरान का पवित्र शहर कुम भी शामिल है, कुम को रूढ़िवादी और धार्मिक तौर पर कट्टर शहर माना जाता है, जहां धार्मिक शिक्षा के कई बड़े केंद्र भी मौजूद हैं. और इसीलिए छात्राओं पर हुए इस केमिकल अटैक के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इस घटना के पीछे कौन है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, वहां से जो वीडियो सामने आए हैं, वो बेहद परेशान करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियोज में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं अस्पताल में भर्ती दिख रही हैं, जबकि अस्पतालों और स्कूलों के बाहर एम्बुलेंस की कतारें भी नजर आ रही हैं.

महीनों से चल रहा है ये सिलसिला

अलग-अलग मीडिया रिपोट्स के अनुसार स्कूली छात्राओं को जहर देने का ये सिलसिला नया नहीं है और पिछले कई महीनों से ऐसा किया जा रहा है, लेकिन न तो अब तक सरकार ने इस पर ध्यान दिया और न ही ये पता चल पाया कि इसके पीछे कौन है. लेकिन, इस बार मामला बड़ा है, और जब एक साथ बड़ी संख्या में छात्राएं बीमार पड़ने लगीं, तो सरकार को खुद सामने आना पड़ा.

हिजाब के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन

छात्राओं पर केमिकल अटैक का ये मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जबकि ईरान में एंटी हिजाब प्रोटेस्ट चल रहे हैं और इसीलिए कई मानवाधिकार कार्यकर्ता इस मामले को भी एंटी हिजाब मूवमेंट से जोड़कर देख रहे हैं. क्योंकि, रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी के अंत तक इन प्रदर्शनों में 525 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं, जिनमें 71 नाबालिग भी शामिल हैं. यही नहीं 4 प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जा चुकी है, जबकि 20 हज़ार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

लेकिन, हुक्मरानों की इस सख्ती के बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, और इन प्रदर्शनों का दायरा लगातार बड़ा होता रहा है. हालांकि, बगावत की ये स्क्रिप्ट ईरान की महिलाओं के दिमाग में पहले से मौजूद थी. लेकिन, 13 सितंबर 2022 की एक घटना ने इसे हवा दे दी. इस दिन ईरान के  कुर्दिस्तान प्रांत की रहने वाली महसा अमीनी अपने परिवार के साथ तेहरान में घूम रही थीं.

22 वर्ष की महसा अमीनी ने एक लंबा ओवरकोट पहना था और उन्होने अपना चेहरा हिजाब से ढक रखा था, लेकिन तभी  ईरान की मोरॉलिटी पुलिस वहां पहुंचती है और महसा को हिरासत में ले लेती है. महसा का जुर्म ये था कि उनका सिर ढकने वाला हिजाब कुछ ढीला था और उससे उनके कुछ बाल बाहर दिख रहे थे. मजहबी पुलिस को महसा की जुल्फों की ये आवारगी बिल्कुल पसंद नहीं आई. सजा के तौर पर उन्हें डिटेंशन सेंटर ले गई, वहां उनकी इतनी पिटाई की गई, कि वो बुरी तरह जख्मी हो गईं. तीन दिन बाद यानी 16 सितंबर को उनकी मौत हो गई.

वैसे तो ईरान की महिलाएं ऐसी खबरों की आदी हो चुकी थीं, लेकिन 22 साल की एक युवा लड़की के साथ घटी इस घटना ने उस आग को जिन्दा कर दिया, जो सालों से इन महिलाओं के दिलों में सुलग रही थी. महिलाओं ने मजहबी नैतिकता के नाम पर थोपे गए हिजाब को उतार फेंका. आग के हवाले कर दिया और अपने बालों को काटना शुरू कर दिया. स्कूल कॉलेज हों या यूनिवर्सिटी, सरकारी दफ्तर हों या बाजार, रेलवे स्टेशन हों या खेल के मैदान. हर जगह ईरान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए. लेकिन, कट्टरपंथियों की ताकत इतनी ज्यादा है कि महिलाओं को उनकी आजादी और उनका हक तो नहीं मिला, उल्टा उन्हे जहर दिया जा रहा है, ताकि वो स्कूल ही न जा सकें.

अफगानिस्तान और ईरान में ज्यादा अंतर नहीं

बेबस और लाचार छात्राओं की ऐसी ही तस्वीरें पिछले वर्ष अफगानिस्तान से तब सामने आईं थी, जब वहां के तालिबान प्रशासन ने महिलाओं के कॉलेज जाने पर रोक लगा दी थी. लेकिन अफगानिस्तान और ईरान की तस्वीरों में खास अंतर नहीं है, अंतर सिर्फ इतना है कि लड़कियों को पढ़ाई से दूर रखने के लिए तालिबान ने बंदूकों का इस्तेमाल किया था, लेकिन ईरान में उसके लिए जहर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

यानी एक बात तो साफ है और वो ये कि ये कट्टरपंथी चाहे ईरान के हों या तालिबान के. इन्हें महिलाओं की खुली सोच और खुले बालों से इतना डर लगता है कि वो उनकी आजाद खयाली पर लगाम लगाने के लिए हर मुमकिन तरीका अपनाने को तैयार हैं. लेकिन, हम यहां आपको फ्रांस के मशहूर विचारक विक्टर ह्यूगो की लिखी एक पंक्ति बताना चाहेंगे. उन्होंने लिखा था, ‘पृथ्वी की कोई भी शक्ति उस विचार को नहीं रोक सकती, जिसका समय आ गया हो.’

और इन कट्टरपंथियों को ये समझ लेना चाहिए कि ये समय जितना पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का भी है और इसीलिए उन्हें स्कूल जाने से या उड़ान भरने से रोका नहीं जा सकता…

ShareTweetPin
manmohan singh

manmohan singh

News editor and Journalist

  • रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’
  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.