Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

दुबई में आयोजित ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल 2025 में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस खास मौके पर H.E. Mirza Hussain Al Sayegh, जो Board Member और Director – Office of H.H. Sheikh Hamdan Bin Rashid Al Maktoum हैं, को GLOBAL PEACE Award से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामी जी द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान सद्गुरु जी ने कहा कि H.E. Mirza Hussain Al Sayegh ने शांति, सहयोग और वैश्विक एकता के लिए जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है।
H.E. Mirza Hussain Al Sayegh ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का संदेश पूरी दुनिया में फैलाना जरूरी है। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया।
ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल 2025 ने न केवल भारतीय संस्कृति की गूंज दुबई में पहुंचाई, बल्कि वैश्विक मंच पर शांति और सद्भाव का संदेश भी दिया।