Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का “लुंगी में भोजपुरिया डांस” रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और वे इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। आने में एक बार फिर से रितेश पांडे अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं।अपनी आवाज के साथ-साथ लूंगी में लगे उनके ठुमके भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिस वजह से इस गाने के व्यूज में लगातार इजाफा हो रहा है। इश्तार भोजपुरी म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने में रितेश पांडे के साथ गरिमा ओझा के भी लटके झटके लोगों के दिलों को लुभा रहे हैं।
गाना “लुंगी में भोजपुरिया डांस” को मिली सफलता से रितेश पांडे गदगद है और वह कहते हैं कि यह गाना एक बेहतरीन एंटरटेनिंग म्यूजिक नंबर है। यह गाना किसी भी वर्ग के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को बनाने का मकसद फुल इंटरटेनमेंट और फुल धमाल है। गाने को मैंने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर खूब इंजॉय किया है जो अब भोजपुरी के श्रोतागण भी कर रहे हैं। रितेश पांडे ने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि हम एक से बढ़कर एक गाने अपने दर्शकों के बीच लेकर आए जिससे वह खूब प्यार और आशीर्वाद दें। साथ ही जो उनका वक्त गाने को मिल रहा है वह बर्बाद ना जाए।

आपको बता दें कि “लुंगी में भोजपुरिया डांस” के गीतकार मनोज मतलबी है और संगीतकार गोविंद ओझा है। इस गाने को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो को रितेश पांडे के साथ मिलकर गरिमा ओझा ने सजाया है। कोरियोग्राफी विकास जीशान और लेट बॉबी जक्शन ने की है। प्रोग्रामिंग अभिषेक तिवारी का है और हारमोनियम पर आर जय कांग है। वीडियो एडिटर पप्पू वर्मा और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है। डीओपी सुनील बाबा का है।