हैदराबाद : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में स्पॉट किया गया। वह अपनी डेब्यू फिल्म देवरा की शूटिंग से फुरसत निकालकर बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर के इन दिनों बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट करने की खबरें हैं। अक्सर दोनों को साथ भी स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर के साथ नजर आईं। वह शिखर के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जाह्नवी कपूर का तिरुमाला के मंदिर से वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में जाह्नवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मंदिर के दर्शन करने के बाद बाहर निकल रही हैं। मंदिर से बाहर आते हुए जाह्नवी ने पहले हाथ जोड़ा और फिर माथा टेका। उनके साथ शिखर भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए।

जाह्नवी कपूर ने जहां पर्पल कलर का साउथ इंडियन लहंगा-चोली पहनकर गईं। उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। नो-मेकअप के साथ बंधी चोटी में जाह्नवी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, शिखर धोती में साउथ इंडियन वाइब्स दे रहे थे। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवरा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इन दिनों जाह्नवी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। इस फिल्म से वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

आखिरी बार जाह्नवी को फिल्म बवाल में देखा गया था। इस फिल्म को पहले थिएटर में रिलीज होना था, लेकिन फिर ये जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। मूवी में जाह्नवी ने वरुण धवन की पत्नी का रोल निभाया था। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म को काफी पसंद किया गया।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के इस वीडियो को देखकर फैंस उनके प्यार को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor