Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
लखनऊ: India24x7 Live TV के प्रधान संपादक सुनील कुमार वर्मा “सोनू” जी (Journalist Sunil Kumar Verma) का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जन्मदिन के शुभ अवसर पर, श्री सुनील कुमार वर्मा ने राजधानी लखनऊ के रामसेतु हनुमंत धाम पहुंचकर संतों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, उन्होंने संतों से आशीर्वाद और प्रेरणा ली। इस मौके पर संतों ने उन्हें एक ख़ास आशीर्वाद दिया और उनके जीवन में सफलता और समृद्धि की कामना की।
इसके साथ ही, India24x7 Live TV के कार्यालय में एक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों ने हिस्सा लिया। संपादक श्री सुनील कुमार वर्मा के अलावा इंडिया 24X7 लाइव टीवी के सभी कर्मचारियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके लम्बे जीवन की कामना की।

धर्मिक गुरु के सानिध्य में, इंडिया 24X7 लाइव टीवी के मास्टरमाइंड ने मनाया अपना विशेष जन्मदिन
जन्मदिन के शुभ अवसर पर धार्मिक गुरुओं का आशीर्वाद सहित, इंडिया 24X7 लाइव टीवी के प्रधान संपादक सुनील वर्मा ‘सोनू’ जी का धूमधाम से मनाया जन्मदिन। श्रीदशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महराज श्री बृजमोहन दास जी ने भी दिया आशीर्वाद
इंडिया 24X7 लाइव टीवी के प्रधान संपादक सुनील वर्मा “सोनू” जी का जन्मदिन कार्यालय परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने राजधानी लखनऊ के रामसेतु हनुमंत धाम पहुंच कर दर्शन किया साथ ही जरुरतमंदो को भोजन वितरित किया इस दौरान अयोध्या दशरथगद्दी के महंत बृजमोहनदास जी महाराज ने अपना आशीर्वाद देकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी और भोजन वितरित करने में सहयोग प्रदान किया।

इसके साथ ही राप्ती संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी सोमेश्वर पांडे गोरखपुर, रजत प्रताप सिंह करणी सेना महामंत्री, श्री रामकुमार वर्मा एडवोकेट महमूदाबाद, डॉ विवेक सेठ,अमृत लाल भारत, वेद प्रकाश दुबे, रवि दुबे, नन्दलाल,लवकुश ,सुधीर बाथम, सत्येंद्र सिंह वर्मा, रंजीत सिंह, बृजेश सिंह,विमलेश सिंह,अनिरुद्ध सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह, मदन वर्मा,सत्यव्रत द्रिवेदी समेत तमाम लोगों ने भोजन वितरण करने में अपना सहयोग प्रदान किया।

तो वही आज प्रधान संपादक जी के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रत्येक प्रदेश से इंडिया 24X7 लाइव टीवी के पत्रकारों ने संपादक जी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी. तो वही छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश ,राजस्थान, बिहार, पंजाब, झारखण्ड की टीम के द्वारा भी संपादक जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
साथ ही देश के कोने-कोने से लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने संपादक जी को जन्मदिन की बधाई दी, तो इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पत्रकारों ने प्रधान संपादक जी का जन्मदिन एक अनोखे तरीके से मनाया, सभी पत्रकारों ने संपादक जी के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया और इस शुभ अवसर पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। तो वही कार्यालय परिसर में भी संपादक जी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इसके साथ ही बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने प्रधान संपादक सुनील वर्मा “सोनू” जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी
इस दौरान राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पत्रकारों ने आकर प्रधान संपादक जी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान इंडिया 24X7 लाइव टीवी का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। सबने प्रधान संपादक सुनील वर्मा ” सोनू ” जी को जन्मदिन दी बधाई दी,और उनके लम्बे जीवन की कामना की
प्रधान संपादक सुनील वर्मा जी ने इस उपलक्ष्य में कहा, “मुझे आज के दिन इतने प्यार और समर्थन के लिए आभारी होने का अनुभव हुआ है। मैं धन्यवाद देता हूं आप सभी को जिन्होंने मेरे जन्मदिन को खास बनाया है। मेरे लिए यह एक अविस्मरणीय दिन रहेगा जिसे मैं सदैव याद रखूंगा।”
इंडिया 24X7 लाइव टीवी पर न्यूज़ पत्रकार के रूप में अपनी प्रशासनिक और पत्रकारिता यात्रा में, सुनील वर्मा “सोनू” जी ने समाज, राजनीति, व्यापार, खेल, विज्ञान और पर्यावरण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहराई से चर्चा की। उनका योगदान इंडिया 24X7 लाइव टीवी को एक उच्चस्तरीय समाचार चैनल बनाने में महत्वपूर्ण रहा है।











