Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
IndiGo की फ्लाइट में एयर कंडीशनर (AC) हुआ खराब, जिससे यात्रियों को 90 मिनट तक गर्मी का सामना करना पड़ा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग ने वीडियो शेयर करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानिए दिलचस्प विवरण और वीडियो
IndiGo की फ्लाइट का एसी हुआ खराब, पसीना पोंछने के लिए यात्रियों को थमाए टिशू पेपर
कभी पक्षी टकराने तो कभी तकनीकी खराबी के मामले फ्लाइट में आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन अब एक नया और हैरान करने वाला मामला आया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वारिंग ने सोशल मीडिया पर IndiGo की फ्लाइट का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि IndiGo की फ्लाइट में एयर कंडीशनर (AC) खराब होने के बाद 90 मिनट तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। जब काफी देर तक AC नहीं चला तो एयर होस्टेस ने यात्रियों के हाथ में टिशू पेपर थमा दिए।
यह वीडियो पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि IndiGo विमान 6E7261 पर चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के दौरान उन्हें सबसे भयावह अनुभवों का सामना करना पड़ा। यह करीब 90 मिनट की यात्रा थी, जो तकलीफों से भरी रही।
राजा वारिंग ने बताया, ‘पहले तो यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के ही फ्लाइट के अंदर बैठाया गया। जब इसकी शिकायत की गई को चिलचिलाती गर्मी में करीब 10-15 मिनट कतार में इंतजार कराया गया। इसके बाद बिना एसी चालू किए ही फ्लाइट ने उड़ान भर ली। उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग तक एसी बंद ही थे। पूरे सफर में यात्रियों को कष्ट झेलना पड़ा। जब लोगों ने अपनी परेशानी शेयर की तो एयर होस्टेस ने उदारता दिखाते हुए पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर थमा दिए।‘
कागज से खुद को करना पड़ा पंखा
वीडियो में यात्रियों को टिश्यू और कागज से खुद को पंखा करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद राजा वारिंग ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) को टैग करते हुए IndiGo एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
IndiGo : एक दिन में खामी की तीसरी घटना
बता दें कि एक दिन के अंदर यह IndiGo की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी की तीसरी घटना है। इससे पहले दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार की सुबह 9.11 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। यह घटना फ्लाइट के उड़ान भरने के ठीक तीन मिनट बाद हुई।
दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटाना पड़ा प्लेन : IndiGo फ्लाइट
एक अन्य घटना में रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के एक घंटे के बाद ही दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आई। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि IndiGo विमान के पायलट ने बीच हवा में विमान में तकनीकी खराबी के बारे में बताया और कहा कि विमान आईजीआई हवाईअड्डे पर लौट रहा है।”











