जैन आचार्य लोकेश मुनिजैन आचार्य लोकेश मुनि

यूएसए/नई दिल्ली: शिकागो में आयोजित हो रहे विश्व धर्म संसद में भारत से प्रख्यात जैन धर्मगुरु आचार्य लोकेश मुनि को उद्घाटन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। 14 से 18 अगस्त तक शिकागो में आयोजित हो रहे विश्व धर्म संसद में 80 देशों से दस हज़ार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी विश्व धर्म संसद में सन् 1893 में भाग लेते हुए स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व के आध्यात्मिक जगत पर विशिष्ट छाप छोड़ी थी। उस समय भी जैन धर्म की ओर से वीरचंद राघवजी गॉधी ने भाग लिया था।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि ने इस बात की पुष्टि की कि विश्व धर्म संसद की ओर से उन्हें ईमेल प्राप्त हो चुका है, जिसमें उन्हें उद्घाटन समारोह में वक्ता के अलावा प्लेनेरी हॉल में आयोजित अन्तरधार्मिक सम्मेलन में भी बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, वे दो और सत्रों में जलवायु परिवर्तन और विश्व शांति विषय पर भी संबोधित करेंगे।

अहिंसा विश्व भारती फ़ाउंडेशन के चेयरमैन श्री अनिल मोंगा, विश्व शांति केन्द्र भारत के चेयरमैन श्री अभयकुमार श्री श्रीमाल एवं जैन सेंटर शिकागो के प्रेसिडेंट श्री पीयूष गांधी ने बताया कि पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी विश्व धर्म संसद में भाग लेने के लिए 12 अगस्त शनिवार शाम को शिकागो पहुँच रहे हैं।*

By manmohan singh

News editor and Journalist