• Latest
  • Trending
  • All
Holika Dahan 2023 Shubh Muhurt: होलिका दहन आज या कल? अपने शहर में होली जलने का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2023 Shubh Muhurt: होलिका दहन आज या कल? अपने शहर में होली जलने का शुभ मुहूर्त

मार्च 25, 2023
IMG 20250514 184327

बोमन ईरानी अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट के साथ 78वें कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे

मई 14, 2025
IMG 20250511 105542

ट्रिपी एंथम से लेकर मंडे मूड सॉन्ग तक: सचिन-जिगर के गो गोवा गॉन के आइकॉनिक एल्बम को फिर से देखना

मई 11, 2025
pakistan atack news 1746727206022 1746727211625

पाकिस्तान के 45 ड्रोन मार गिराए: भारत की सेना ने दिखाया दम, लेह में सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम

मई 9, 2025
IMG 20250509 083501

पाकिस्तानी सेना में उथल-पुथल: जनरल आसिम मुनीर को हटाया गया, साहिर शमशाद मिर्जा बने नए सेना प्रमुख – सूत्र

मई 9, 2025
Operation Sindoor 1 1

यू-टर्न एक्सप्रेस! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्ष हुआ पानी-पानी!

मई 8, 2025
681b02dc5fd39 pm narendra modi and damaged pakistan site in operation sindoor 075100196 16x9 1

पलटी मार! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्षी नेताओं के बदले सुर!

मई 7, 2025
IMG 20250507 235338

मौतों के आंकड़े छुपा रहा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी के दावों में इतना अंतर क्यों?

मई 7, 2025
flights 1746637148

आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अलर्ट, 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, 25 एयरपोर्ट बंद

मई 9, 2025
pakistan 1 1

भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे पहले कौन से इलाके होंगे तबाह?

मई 7, 2025
IMG 20250507 234337

4,00,00,00,000 हर रोज स्वाहा! भारत के ‘साइलेंट अटैक’ से पाकिस्तान की चीखें!

मई 7, 2025
IMG 20250507 232607

‘स्कैल्प’ का खौफ! 250 KM दूर से आतंकियों को किया ढेर, पाकिस्तान में चीख-पुकार!

मई 7, 2025
IMG 20250507 231731

अब होगा आर या पार! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाक युद्ध तय?

मई 7, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
रविवार, मई 18, 2025
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home देश

Holika Dahan 2023 Shubh Muhurt: होलिका दहन आज या कल? अपने शहर में होली जलने का शुभ मुहूर्त

by Sunil Kumar Verma
मार्च 25, 2023
in देश
0
Holika Dahan 2023 Shubh Muhurt: होलिका दहन आज या कल? अपने शहर में होली जलने का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2023 Shubh Muhurt: होलिका दहन आज या कल? अपने शहर में होली जलने का शुभ मुहूर्त

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Holika Dahan 2023 Date and Shubh Muhurt : होली या रंगोत्सव का त्योहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इस साल 2023 में होली बुधवार 08 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी. लेकिन होलिका दहन 06 मार्च को होगी या 07 मार्च को इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है. इसका कारण यह है कि, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है. लेकिन इस साल फाल्गुन पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है, जिस कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर संशय बना हुआ है. जानते हैं होलिका दहन 06 मार्च या 07 मार्च कब किया जाना उचित होगा.

Holika Dahan 2023 Muhurat: फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 6 और 7 मार्च 2023 दो दिन होने से इस बार होलिका दहन की डेट को लेकर संशय की स्थिति है. जानते हैं आपके शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और विधि.

होलिका दहन 2023 की तिथि और मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च को शाम में शुरू हो जाएगी. इसे प्रदोष व्यापिनी व्रत की पूर्णिमा माना जाता है. 06 मार्च से शुरू होकर पूर्णिमा तिथि 07 मार्च तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, मंगलवार 07 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत और पूजन किया जाएगा और इसी दिन होलिका दहन भी होगी.

वहीं भद्रा मुहूर्त को देखें तो, सोमवार 06 मार्च शाम 04:48 से मंगलवार 07 मार्च सुबह 05:14 तक भद्रा काल रहेगा. ऐसे में भद्रा काल समाप्त होने के बाद 07 मार्च को होलिका दहन की जाएगी. वहीं होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 07 मार्च शाम 06:24 से रात 08:51 तक रहेगा. होलिका दहन की कुल अवधि 02 घंटे 27 मिनट होगी.

होलिका दहन 2023 फाल्गुन पूर्णिमा तिथि और समय, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल (Holika Dahan 2023 Falgun Purnima Date and Time, Shubh Muhurat ,Bhadra Kaal )

  • होलिका दहन: मंगलवार 07 मार्च 2023
  • होलिका दहन का समय: 07 मार्च, शाम 06:24 से रात 08:51
  • भद्रा पुंछ: दोपहर 12:42 से 02:01
  • भद्रा मुख: दोपहर 02:01 से शाम 04:11 तक
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आरंभ: 06 मार्च, शाम 04:17 से
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 07 मार्च, शाम 06:09 तक
  • रंगोत्वस या होली का त्योहार: बुधवार 08 मार्च को मनाया जाएगा.

Holika Dahan 2023: होलिका दहन आज या कल? अपने शहर में होली जलने का शुभ मुहूर्त, यहां जानें

Holika Dahan 2023 Date and Time: फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 6 और 7 मार्च 2023 को है, लेकिन सोमवार की पूरी रात पूर्णिमा रहेगी और मंगलवार को दिनभर रहेगी. होलिका दहन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है. इसे छोली होली भी कहते हैं. होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. पूर्णिमा तिथि दो दिन होने से इस बार होलिका दहन की डेट को लेकर लोगों में संशय की स्थिति है.

होलिका दहन की तिथि को लेकर मतभेद क्यों?

होलिक दहन के समय भद्रा काल जरुर देखा जाता है. कई जानकारों का मत है कि होलिका दहन भद्रा के पूर्णता समाप्त होने के बाद यानी 7 मार्च को करना शुभ होगा. वहीं कुछ का कहना है कि भद्रा के पुंछ काल होलिका दहन करने का शास्त्रीय विधान है. जो 6-7 मार्च की दरमियानी रात में रहेगा. भद्रा पुंछ में किए गए कामों में जीत प्राप्त होती है.

आपके शहर में होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahan 2023 muhurat in different cities)

  • उज्जैन – 12.40 AM- 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)
  • वाराणसी – 12.40 AM – 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)
  • नई दिल्ली – 06.24 PM- 08.51 PM (7 मार्च 2023)
  • मुंबई – 06.46 PM – 08.52 PM (7 मार्च 2023)
  • जयपुर – 06.31 PM – 08.58 PM (7 मार्च 2023)
  •  कोलकाता – 05.42 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)
  • रांची – 05.54 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)
  • भोपाल – 06.26 PM – 08.52 PM (7 मार्च 2023)
  • चंडीगढ़ –  06.25 PM – 08.53 PM (7 मार्च 2023)
  • रायपुर – 06.10 PM – 08.36 PM (7 मार्च 2023)
  • बेंगलुरू – 06.29 PM – 08.54 PM (7 मार्च 2023)
  • पटना – 05.54 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)
  • अहमदाबाद – 06.45 PM – 09.11 PM (7 मार्च 2023)
  • हैदराबाद- 06.24 PM – 08.49 PM (7 मार्च 2023)

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja vidhi)

होलिका दहन की पूजा में सबसे पहले गणपति जी का स्मरण करें. फिर होलिका पर गंगाजल छिड़कें. अब हल्दी, कुमकुम, अक्षत, गुलाल, नारियल, उपले की माला, फूल, गेहूं की बालियां होलिका को अर्पित करें. सभी सामग्री मंत्रोंच्चार के साथ चढ़ाएं.  प्रह्लाद, नृरसिंह भगवान के मंत्रों का जाप करें. फिर होलिका में जल चढ़ाते हुए 7 बार परिक्रमा करें. कहते हैं होलिका की पूजा पुरुषों को करना चाहिए.

होलिका दहन 2023 मंत्र (Holika Dahan 2023 Mantra)

होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:
भगवान विष्णु भक्त प्रह्लाद मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:
भगवान नरसिंह के लिए मंत्र- ॐ नृसिंहाय नम:

होली के दिन रंग खेलने से पहले करें ये काम

  • किसी भी शुभ काम या त्योहार शुरू करने से पहले श्रीगणेश का नाम लेकर पूजा की जाती है. होली के दिन भी सबसे पहले गणेश जी को ठंडाई और मिष्ठान का भोग लगाएं. इसके बाद सभी में बांटे.
  • होली को राधा-कृष्ण का पर्व भी कहा जाता है. इसलिए होली के दिन राधा-कृष्ण की मूर्ति घर पर स्थापित कर पूजा करें और रंग-गुलाल चढ़ाएं. इससे दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी.
  • होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाएं. ऐसा करने से परिवार में खुशियों का आगमन होता है.

होलिका पूजा विधि (Holika 2023 Puja Vidhi)

होलिका की पूजा के दिन पहले पूजा वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर लें और उसमें सूखे उपले, सूखी लकडी, सूखी घास आदि डालें. होलिका में माला, रोली, चावल, गंध, पुष्प, गुड़ या बताशे, साबुत हल्दी, गुलाल और नारियल नारियल अर्पित करें. साथ ही नई फसल के धान भी चढ़ाएं. अब कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या फिर सात लपेटते हुए परिक्रमा करें और ‘अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।।’ मंत्र बोलें. फिर अर्घ्य दें.

भद्रा रहित काल में होलिका दहन

  • धर्मग्रंथों में होलिका दहन के बारे में बताया गया है. अग्नि प्रज्ज्वलन के समय यदि भद्रा बीत गई हो और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि हो तो ऐसे में होलिका दहन सर्वोत्तम मानी जाती है.
  • भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा के अभाव लकिन भद्रा मध्य रात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए तो प्रदोष के बाद जब भद्रा समाप्त हो जाए तब भी होलिका दहन किया जाना चाहिए.
  • अगर भद्रा मध्यरात्रि तक व्याप्त हो तो ऐसे में भद्रा पूंछ के दौरान भी होलिका दहन किया जा सकता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भद्रा मुख में होने से कभी भी होलिका दहन नहीं करना चाहिए.

होलिका दहन 2023 पूजा सामग्री (Holika Dahan 2023 Puja Samagri)

होलिका की पूजा के लिए आपको गंगाजल, सूखे उपले, सूखी लकडी, घास कलश में जल, माला, रोली, चावल, गंध, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल, नारियल, नई फसल के धान्य आदि सामग्रियों की आवश्यकता होगी.

फाल्गुन पूर्णिमा कब लगेगी?

आज के पंचांग के अनुसार 6 मार्च 2023, सोमवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. जो दोपहर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ होगी.

ShareTweetPin
Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma - पत्रकार और समाचार संपादक

  • बोमन ईरानी अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट के साथ 78वें कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे
  • ट्रिपी एंथम से लेकर मंडे मूड सॉन्ग तक: सचिन-जिगर के गो गोवा गॉन के आइकॉनिक एल्बम को फिर से देखना
  • पाकिस्तान के 45 ड्रोन मार गिराए: भारत की सेना ने दिखाया दम, लेह में सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम
  • पाकिस्तानी सेना में उथल-पुथल: जनरल आसिम मुनीर को हटाया गया, साहिर शमशाद मिर्जा बने नए सेना प्रमुख – सूत्र
  • यू-टर्न एक्सप्रेस! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्ष हुआ पानी-पानी!
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.