सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगेसद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे

Goa News : श्रीदत्त पद्मनाभ पीठ के पीठाधीश्वर और आध्यात्मिक धर्मगुरु पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, धर्मभूषण सदगुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी अब अमेरिका की यात्रा पर निकल गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार, श्रद्धेय सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी के साथ हिंदू धर्म के बारह अन्य प्रतिनिधियों को विकास लक्ष्यों और अन्य वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सनातन हिंदू धर्म के सहभाग पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

श्रद्धेय सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी का संदेश है दुनिया में शांति, समानता, और एकता के साथ धर्म के माध्यम से सभी के मध्य सम्बन्धों को मजबूत बनाना। इसलिए उन्हें कई देशों में आमंत्रित किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के इस सत्र के बाद, श्रद्धेय स्वामीजी को हिंदू धर्म और भारत के प्रतिनिधि के रूप में टोरंटो, केनाडा में विश्व सर्व धर्म सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय सद्गुरु फाउंडेशन के सचिव एड. ब्राह्मीदेवीजी और इंटरनेशनल सद्गुरु फाउंडेशन – यूएई काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. स्वप्निल नागवेंकर इस यात्रा में पूज्य स्वामीजी के साथ रहेंगे।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के इस दौरे के दौरान, पूज्य सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी विभिन्न संस्थानों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे

By Jagnnath Singh Rao

Jagnnath Singh Rao - News Editor and Journalist