• Latest
  • Trending
  • All
10f11db0b245df10ac6cc8736617eee6 scaled

तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल, जानें क्वांटम साइंस में की गई इस खोज और उसके असर के बारे में

मार्च 25, 2023
IMG 20250514 184327

बोमन ईरानी अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट के साथ 78वें कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे

मई 14, 2025
IMG 20250511 105542

ट्रिपी एंथम से लेकर मंडे मूड सॉन्ग तक: सचिन-जिगर के गो गोवा गॉन के आइकॉनिक एल्बम को फिर से देखना

मई 11, 2025
pakistan atack news 1746727206022 1746727211625

पाकिस्तान के 45 ड्रोन मार गिराए: भारत की सेना ने दिखाया दम, लेह में सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम

मई 9, 2025
IMG 20250509 083501

पाकिस्तानी सेना में उथल-पुथल: जनरल आसिम मुनीर को हटाया गया, साहिर शमशाद मिर्जा बने नए सेना प्रमुख – सूत्र

मई 9, 2025
Operation Sindoor 1 1

यू-टर्न एक्सप्रेस! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्ष हुआ पानी-पानी!

मई 8, 2025
681b02dc5fd39 pm narendra modi and damaged pakistan site in operation sindoor 075100196 16x9 1

पलटी मार! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्षी नेताओं के बदले सुर!

मई 7, 2025
IMG 20250507 235338

मौतों के आंकड़े छुपा रहा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी के दावों में इतना अंतर क्यों?

मई 7, 2025
flights 1746637148

आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अलर्ट, 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, 25 एयरपोर्ट बंद

मई 9, 2025
pakistan 1 1

भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे पहले कौन से इलाके होंगे तबाह?

मई 7, 2025
IMG 20250507 234337

4,00,00,00,000 हर रोज स्वाहा! भारत के ‘साइलेंट अटैक’ से पाकिस्तान की चीखें!

मई 7, 2025
IMG 20250507 232607

‘स्कैल्प’ का खौफ! 250 KM दूर से आतंकियों को किया ढेर, पाकिस्तान में चीख-पुकार!

मई 7, 2025
IMG 20250507 231731

अब होगा आर या पार! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाक युद्ध तय?

मई 7, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
शनिवार, मई 17, 2025
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home विदेश

तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल, जानें क्वांटम साइंस में की गई इस खोज और उसके असर के बारे में

by Sunil Kumar Verma
मार्च 25, 2023
in विदेश
0
10f11db0b245df10ac6cc8736617eee6 scaled
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि दो पार्टिकल्स काफी दूर होने के बाद भी कैसे बिल्कुल एक यूनिट की तरह व्यवहार करते हैं। इस घटना को क्वांटम एंटैंगलमेंट कहते हैं।

2022 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान हो गया है। इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया है। फ्रांस के वैज्ञानिक एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटन जेलिंगर को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने मंगलवार को स्कॉटहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की।

ये तीनों वैज्ञानिक आखिर हैं कौन? इनकी रिसर्च किस बारे में थी? इसमें ऐसा क्या है, जिससे तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार मिला? तीनों वैज्ञानिकों में पुरस्कार की राशि का बंटवारा कैसे होगा? आखिर नोबेल पुरस्कार किस श्रेणी में दिए जाते है? इनकी शुरुआत कब से हुई? आइये जानते हैं…

इन वैज्ञानिकों को नोबेल सम्मान क्यों दिया गया?
नोबेल के अधिकारियों के मुताबिक इन वैज्ञानिकों को ये सम्मान एंटेंगल्ड फोटॉन्स के साथ उनके प्रयोग, क्वांटम मैकेनिक्स से जुड़ी बेल एनइक्वलिटी के उल्लंघन की स्थापना करने और क्वांटम सूचना विज्ञान में खोज करने के लिए दिया गया है।

इन वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि दो पार्टिकल्स काफी दूर होने के बाद भी कैसे बिल्कुल एक यूनिट की तरह व्यवहार करते हैं। इस घटना को क्वांटम एंटैंगलमेंट कहते हैं। क्वांटम एंटैंगलमेंट में एक पार्टिकल के गुणों को दूसरे पार्टिकल के गुणों की जांच करके पता लगाया जा सकता है। भले वो एक दूसरे से काफी दूर क्यों ना हों।

इस खोज के क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम नेटवर्क्स और सुरक्षित क्वांटम एन्क्रिप्टेड संचार में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। आसान शब्दों में कहें तो क्वांटम कंप्यूटर क्वांटम मकैनिक्स के इस्तेमाल से समस्याओं का भी समाधान कर सकते हैं जो आम कंप्यूटरों के लिए बहुत जटिल हैं।
नोबेल वेबसाइट के मुताबिक वैज्ञानिक लंबे समय से यह पता लागने की कोशिश कर रहे थे कि क्या आपस में उलझे पार्टिकल्स में कोई संबंध होता है। ये खोज इसी का जवाब देती है।
इस खोज से क्या बदल सकता है?
नोबेल की वेबसाइट के मुताबिक क्वांटम मकैनिक्स के मूल सिद्धांत केवल सैद्धांतिक या दार्शनिक मुद्दे नहीं हैं। इस क्षेत्र में गहन शोध और विकास जारी है। जिससे हर पार्टिकल सिस्टम के विशेष गुणों का पता लगाया जा सके। जिससे माप में सुधार, क्वांटम नेटवर्क का निर्माण और सुरक्षित क्वांटम एन्क्रिप्टेड संचार स्थापित हो। पुरस्कार कमेटी कहती है कि इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं ने इन उलझी हुई क्वांटम अवस्थाओं का पता लगाया है और उनके प्रयोगों ने क्वांटम प्रौद्योगिकी में वर्तमान में चल रही क्रांति की नींव रखी है।

एक दशक से नोबेल के दावेदारों में शामिल थे तीनों वैज्ञानिक
एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटन जेलिंगर को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की चर्चा कई वर्षों से हो रही थी। 2010 में इन तीनों को इस्राइल में वुल्फ पुरस्कार दिया गया था। जिसके बाद से ही उनके नोबेल के लिए दावेदारी बताई जाती रही है।

इस बार कब-कब किस श्रेणी के नोबेल दिए जाएंगे?
सोमवार तीन अक्टूबर को चिकित्सा का नोबेल सम्मान स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पैबो को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए दिया गया। पैबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर बताया कि इनमें आपसी मिश्रण है।

मंगलवार को भौतिकी के नोबेल का एलान हुआ। बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल की घोषणा 10 अक्तूबर को होगी।

क्यों मिलता है नोबेल पुरस्कार?
डायनामाइट का खोज करने वाले स्वीडन के उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में इन पुरस्कारों का जिक्र था। उन्होंने अपनी वसीयत में विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की बात कही थी।

साल 1896 में उनका निधन हो गया था। अल्फ्रेड नोबेल के निधन की पांचवीं पुण्यतिथि पर 1901 में यह सम्मान पहली बार दिए गए। वैज्ञानिक, लेखक, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार से जुड़े लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। इस सम्मान के साथ एक डिप्लोमा, स्वर्ण पदक और 10 मिलियन क्रोनर (स्वीडिश करेंसी) (करीब 7.5 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की जाती है।

ShareTweetPin
Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma - पत्रकार और समाचार संपादक

  • बोमन ईरानी अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट के साथ 78वें कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे
  • ट्रिपी एंथम से लेकर मंडे मूड सॉन्ग तक: सचिन-जिगर के गो गोवा गॉन के आइकॉनिक एल्बम को फिर से देखना
  • पाकिस्तान के 45 ड्रोन मार गिराए: भारत की सेना ने दिखाया दम, लेह में सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम
  • पाकिस्तानी सेना में उथल-पुथल: जनरल आसिम मुनीर को हटाया गया, साहिर शमशाद मिर्जा बने नए सेना प्रमुख – सूत्र
  • यू-टर्न एक्सप्रेस! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्ष हुआ पानी-पानी!
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.