• Latest
  • Trending
  • All
कनाडा को खालिस्तानियों से इतनी हमदर्दी क्यों है?

कनाडा को खालिस्तानियों से इतनी हमदर्दी क्यों है?

सितम्बर 25, 2023
IMG 20250514 184327

बोमन ईरानी अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट के साथ 78वें कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे

मई 14, 2025
IMG 20250511 105542

ट्रिपी एंथम से लेकर मंडे मूड सॉन्ग तक: सचिन-जिगर के गो गोवा गॉन के आइकॉनिक एल्बम को फिर से देखना

मई 11, 2025
pakistan atack news 1746727206022 1746727211625

पाकिस्तान के 45 ड्रोन मार गिराए: भारत की सेना ने दिखाया दम, लेह में सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम

मई 9, 2025
IMG 20250509 083501

पाकिस्तानी सेना में उथल-पुथल: जनरल आसिम मुनीर को हटाया गया, साहिर शमशाद मिर्जा बने नए सेना प्रमुख – सूत्र

मई 9, 2025
Operation Sindoor 1 1

यू-टर्न एक्सप्रेस! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्ष हुआ पानी-पानी!

मई 8, 2025
681b02dc5fd39 pm narendra modi and damaged pakistan site in operation sindoor 075100196 16x9 1

पलटी मार! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्षी नेताओं के बदले सुर!

मई 7, 2025
IMG 20250507 235338

मौतों के आंकड़े छुपा रहा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी के दावों में इतना अंतर क्यों?

मई 7, 2025
flights 1746637148

आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अलर्ट, 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, 25 एयरपोर्ट बंद

मई 9, 2025
pakistan 1 1

भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे पहले कौन से इलाके होंगे तबाह?

मई 7, 2025
IMG 20250507 234337

4,00,00,00,000 हर रोज स्वाहा! भारत के ‘साइलेंट अटैक’ से पाकिस्तान की चीखें!

मई 7, 2025
IMG 20250507 232607

‘स्कैल्प’ का खौफ! 250 KM दूर से आतंकियों को किया ढेर, पाकिस्तान में चीख-पुकार!

मई 7, 2025
IMG 20250507 231731

अब होगा आर या पार! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाक युद्ध तय?

मई 7, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
मंगलवार, मई 20, 2025
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home विदेश

कनाडा को खालिस्तानियों से इतनी हमदर्दी क्यों है?

by khabarhardin
सितम्बर 25, 2023
in विदेश
0
कनाडा को खालिस्तानियों से इतनी हमदर्दी क्यों है?
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Khalistani in Canada: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं। बीजेपी और कांग्रेस जैसे दो प्रमुख दल अभी से अपनी रणनीति को आखिरी रूप देने में जुटे हैं। ऐसे में कोई सोच भी नहीं सकता था कि दोनों दल किसी मुद्दे पर एकमत हो सकते हैं। लेकिन, कनाडा की वजह से यह मुमकिन हो गया।

कनाडा में जिस तरह से भारत विरोधी गतिविधियों को हवा दी जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई ना करने की आलोचना की है। दोनों दलों ने कनाडा के तथाकथित उदारवाद पर चिंता जताई है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर घृणित कृत्यों का महिमामंडन करता है।

4 जून को कनाडा के प्रमुख शहर- ओंटारियो में खालिस्तानी समर्थक समूहों ने एक परेड निकाली। इसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाते हुए एक तख्ती दिखी, जिसमें लिखा था कि यह ‘श्री दरबार साहिब पर हमले का बदला’ था। परेड का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

100881159 2

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस तरह की चीजें भारत और कनाडा के रिश्तों के लिए अच्छी नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘यह काफी गंभीर मसला है। हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वोटबैंक की राजनीति के अलावा ऐसा करने की क्या जरूरत है। लोग इतिहास से सीखते हैं और उसे दोहराने से बचते हैं। लेकिन, यहां अतीत से सीखने जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही।’

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल संभालने के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते ज्यादा बेहतर कभी नहीं रहे। हालांकि, पिछले कुछ समय से इसमें थोड़ा सुधार दिखा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व्यापार और निवेश पर मिनिस्टर लेवल की चर्चा के लिए कनाडा गए थे। इससे अर्ली प्रोग्रेस ट्रेड एग्रीमेंट (Early Progress Trade Agreement) पर बातचीत को नई रफ्तार मिली, जो दोनों मुल्कों के व्यापारिक संबंधों को और भी उदार बनाएगी।

पिछले साल नवंबर में कनाडा ने अपनी इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटजी भी जारी की। इसमें चीन ‘विघटनकारी ताकत’ बताया गया। यह अपनेआप में काफी महत्वपूर्ण बात थी, क्योंकि कनाडा कुछ ही साल पहले तक चीन मुक्त व्यापार समझौते की बात कर रहा था।

इस रणनीति में भारत का जिक्र एक प्रमुख समान विचारधारा वाले भागीदार के रूप में किया गया, जिसके साथ संबंध और बेहतर करने की जरूरत है। इस साल फरवरी में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली (Mélanie Joly) भारत दौरे पर आई थीं। इसे भारत-कनाडा संबंधों की रूपरेखा को नया रूप देने के प्रयास के तौर पर देखा गया। हालांकि, खालिस्तान के मुद्दे पर दोनों मुल्कों के बीच खटास लगातार बढ़ रही है। भारत की तमाम चिंताओं के बावजूद ट्रूडो सरकार ने खालिस्तानियों के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पिछले सितंबर में ओंटारियो में ही महात्मा गांधी की एक मूर्ति तोड़ी गई और उस पर ‘खालिस्तान’ लिख दिया गया। इस पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी और भारत के खिलाफ खालिस्तानियों के बढ़ते हेट क्राइम को देखते हुए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। फिर नवंबर में ब्रैम्पटन में सिख अलगाववादी समूह- सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह कराया। यह संगठन भारत में प्रतिबंधित है।

100881159 1

हालांकि, भारत की चिंताओं पर कनाडाई प्रशासन का रवैया हमेशा उदासीन ही रहा। इससे खालिस्तान समर्थकों का हौसला भी लगातार बढ़ रहा है। दूसरे ट्रूडो भारत के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी भी करते रहते हैं। उन्होंने साल 2020 में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना भी की थी।

यह भी उल्लेखनीय बात हैं कि कनाडा में रहने वाले अधिकांश सिख समुदाय को मुट्ठी भर चरमपंथियों के छल-कपट के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। लेकिन, कनाडाई अधिकारी उन चरमपंथियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेते, तो वे मनमानी करते रहते हैं और बदनामी पूरे सिख समुदाय की होती है।

कनाडा सरकार उग्रवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े होते नजर नहीं आती। उलटे वह कुछ सबसे हिंसक और आक्रामक समूहों को सहारा देती है। इन चरमपंथी समूहों का सरकारी संस्थानों पर प्रभाव भी बढ़ा है। उन्होंने अपने बाहुबल और धन शक्ति का इस्तेमाल करके राजनीति में भी अपनी पहुंच बढ़ाई है। कनाडा की राजनीति के जाने-माने भारतीय विरोधी और खालिस्तानी हमदर्द सांसद जगमीत सिंह का उदय सिर्फ एक उदाहरण है।

100881159

खालिस्तानी आतंकवाद ने भारत को जो जख्म दिए हैं, वे अभी भरे नहीं। ऐसे में भारत सरकार को विदेश में पनप रहे नए खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। वहीं, कनाडा को भी समझना होगा कि वह कुछ समय के लिए वोटबैंक की राजनीति में पड़कर भारत से अपने रिश्तों को और भी खराब तो करेगा ही, साथ ही यह एक शांतिप्रिय और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में कनाडा की छवि को भी नुकसान पहुंचाएगा।

खालिस्तानी उग्रवाद पर सुस्ती से कनाडा की पहचान ऐसे मुल्क के तौर पर बन सकती है, जो न्याय और शांति के बुनियादी सिद्धांतों को भी कायम रखने में नाकाम है। कनाडा को यह समझना होगा कि अब भारत 1980 के दशक वाला कमजोर मुल्क नहीं। अब भारत के कनाडा से अच्छे रिश्ते भले ही ना रहे, लेकिन वह अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा

Tags: Canada on Khalistan
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • बोमन ईरानी अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट के साथ 78वें कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे
  • ट्रिपी एंथम से लेकर मंडे मूड सॉन्ग तक: सचिन-जिगर के गो गोवा गॉन के आइकॉनिक एल्बम को फिर से देखना
  • पाकिस्तान के 45 ड्रोन मार गिराए: भारत की सेना ने दिखाया दम, लेह में सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम
  • पाकिस्तानी सेना में उथल-पुथल: जनरल आसिम मुनीर को हटाया गया, साहिर शमशाद मिर्जा बने नए सेना प्रमुख – सूत्र
  • यू-टर्न एक्सप्रेस! ‘सिंदूर’ के सबूत देख विपक्ष हुआ पानी-पानी!
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.